हिन्दी में सर्वप्रथम

hindi me sabse pahle, hindi ka pahla - bhartihindi.blogspot.com


हिन्दी भाषा मूलतः देववाणी संस्कृत से निष्पन्न हुई है। अपने विकासक्रम में यह विभिन्न पड़ावों से गुजरती हुई आज वर्तमान स्वरूप में हमारे सामने है। ऐसे में हिंदी भाषा से संबंधित विभिन्न 'सर्वप्रथम' तथ्यों को जानना दिलचस्प होगा। हिन्दी के प्रथम कवि, साहित्यकार, हिन्दी का प्रथम नाटक, हिन्दी का प्रथम समाचार-पत्र, हिन्दी की पहली कहानी आदि ऐसे ही तथ्य हैं जिनके बारे में हम यहाँ जानेंगे।


प्रस्तुत है 'हिन्दी में सर्वप्रथम' की एक सारगर्भित सूची-

हिन्दी शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग -    अमीर खुसरो
हिन्दी का प्रथम कवि -    सरहपाद
हिन्दी की प्रथम कवयित्री -    मीराबाई
हिन्दी के प्रथम गीतकार -    विद्यापति
हिन्दी की प्रथम  महिला कथाकार-     बंग महिला
हिन्दी का प्रथम ग्रंथ-     पउमचरिउ 
हिन्दी का प्रथम महाकवि-     चंदबरदाई
हिन्दी का प्रथम महाकाव्य -    पृथ्वीराजरासो
हिन्दी की पहली कहानी -    रानी केतकी की कहानी (इंशा अल्ला खाँ)
हिन्दी की प्रथम मौलिक कहानी-     इन्दुमती (किशोरी लाल गोस्वामी)
हिन्दी का प्रथम उपन्यास-     परीक्षागुरु
हिन्दी की प्रथम जीवनी -    दयानन्द दिग्विजय (गोपाल शर्मा)
हिन्दी की प्रथम आत्मकथा -    अर्धकथानक (बनारसी दास)
हिन्दी का प्रथम रेखाचित्र -   पदम पराग (पदम सिंह शर्मा)
हिन्दी का प्रथम यात्रा-वृत्तान्त-     लंदन यात्रा (हरदेवी)
हिन्दी में रचित प्रथम संस्मरण -    हरिऔध का संस्मरण (बालमुकुंद गुप्त)
हिन्दी का प्रथम रिपोर्ताज -    लक्ष्मीपुरा (शिवदान सिंह चौहान)
हिन्दी का प्रथम गद्य काव्य -   साधना (रायकृष्ण दास)
हिन्दी का प्रथम नाटक -    नहुष (गोपाल चंद्र)
हिन्दी का प्रथम गीतिनाट्य-     करुणालय (जयशंकर 'प्रसाद')
हिन्दी की प्रथम अतुकांत रचना-     प्रेमपथिक (जयशंकर 'प्रसाद')
हिन्दी का प्रथम एकांकी-     एक घूँट (जयशंकर 'प्रसाद')
हिन्दी का प्रथम समाचारपत्र -    उदंत मार्तण्ड (साप्ताहिक)
हिन्दी का प्रथम समाचारपत्र -    समाचार सुधावर्षण (दैनिक)
हिन्दी की प्रथम पत्रिका-          संवाद कौमुदी
हिन्दी काव्यशास्त्र की प्रथम पुस्तक-     साहित्य लहरी (सूरदास)
हिन्दी में छंदशास्त्र की प्रथम पुस्तक -    छंदमाला
खड़ी बोली हिन्दी के प्रथम लब्धप्रतिष्ठ कवि -    अमीर खुसरो
परिष्कृत खड़ी बोली हिन्दी के प्रथम लेखक -    रामप्रसाद निरंजनी
खड़ी बोली हिन्दी का प्रथम गद्य ग्रंथ -    भाषा योग वाशिष्ठ
हिन्दी के प्रथम बालसाहित्यकार -    श्रीधर पाठक
हिन्दी का प्रथम संगीत ग्रंथ -    मानकुतूहल
प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन -    नागपुर (सन् 1975)
हिन्दी साहित्य का प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार- माखनलाल चतुर्वेदी (हिमतरंगिणी के लिए)
हिन्दी साहित्य का प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार-    सुमित्रानंदन पंत (चिदम्बरा के लिए)
हिन्दी का प्रथम चलचित्र (फिल्म)  -   सत्य हरिश्चंद्र
हिन्दी की प्रथम बोलती फिल्म -    आलमआरा
हिन्दी का अध्यापन करने वाला प्रथम विश्वविद्यालय-   कलकत्ता विश्वविद्यालय
(फोर्ट विलियमकॉलेज)
हिन्दी का प्रथम अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय-     महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा, महाराष्ट्र
यह हमारा एक लघु प्रयास है; जिसमें हिंदी से संबंधित प्रथम तथ्यों को प्रस्तुत किया है। हमारा यह प्रयास आपको कैसा लगा, अवश्य अवगत कराएँ।
“हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है।“
कमलापति त्रिपाठी

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

आपके बहुमूल्य सुझाव की प्रतीक्षा में...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देवनागरी लिपि - उत्पत्ति, नामकरण व विशेषताएँ | Devanagari Lipi

हिंदी भाषा में रोजगार के अवसर [करियर] Career in Hindi language

चार वेद, छ: शास्त्र, अठारह पुराण | 4 Ved 6 Shastra 18 Puranas